नौतनवा में 5 लाख की लूट ने पुलिस की बेचैनी बढाई,शीघ्र होगा खुलासा
नौतनवा में 5 लाख की लूट ने पुलिस की बेचैनी बढाई,शीघ्र होगा खुलासा
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के मुख्य मार्ग पर कार सवार बदमाशों द्वारा एक युवक से पांच लाख रुपए लूट लिए जाने की खबर से कस्बे में सनसनी फैल गया। हालांकि पुलिस की कई टीमें इस लूट के खुलासे के लिए जुट गई है।
बता दे की अजय यादव नामक युवक पाच लाख रुपए लेकर गोरखपुर से मंगलवार की सुबह नौतनवा पहुंचा। रुपए से भरा बैग लेकर पैदल ही एक्सिस बैंक की गली की तरफ से जा रहा था कि एक ब्रेजा कर से पहुंचे चार लोगों ने उसे किनारे खींच लिया और अपने को क्राइम ब्रांच का बताकर उसकी जांच करने लगे बातचीत के दौरान मौका मिलते ही रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर हरकत में आ गई है और जगह-जगह सीसी कैमरे को खगाल रही है।
बताते चलें कि एक्सिस बैंक के पास स्मार्ट पॉइंट, अन्य बैक सहित कई प्रमुख संस्थान विद्यालय हैं। उसके बावजूद उक्त मार्ग पर कहीं भी सीसी कैमरा नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस अभी अंधेरे में ही हाथ पाव मार रही है।
पुलिस शीघ्र ही इस वारदात के खुलासे का दावा कर रही है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





