तहसील दिवस के शिकायतों का प्रत्येक विभाग बनाएं रजिस्टर —— जिलाधिकारी

तहसील दिवस के शिकायतों का प्रत्येक विभाग बनाएं रजिस्टर ------ जिलाधिकारी

तहसील दिवस के शिकायतों का प्रत्येक विभाग बनाएं रजिस्टर —— जिलाधिकारी
नौतनवा के जिला स्तरीय तहसील दिवस में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं किया निस्तारण—–
आईएन न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगंज
जिलास्तरीय तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्रत्येक विभाग एक रजिस्टर बनाएंगे और उसमें प्रगति अंकित करेंगे प्रत्येक तहसील दिवस में उक्त शिकायत पंजिका को लाना आवश्यक होगा जिसका वरिष्ठ अधिकारी मौके पर निरीक्षण करेंगे । उक्त बातें गुरुवार को नौतनवा तहसील में जिला स्तरीय तहसील दिवस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी महाराजगंज वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पंजिका में दर्ज शिकायतें एवं उनकी रिपोर्ट की सत्यापन अधिकारी फोन से शिकायतकर्ता से जानकारी लेंगे यदि पूर्व में निस्तारित शिकायत के संबंध में शिकायतकर्ता पुनः शिकायत दर्ज कराता है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा और पुनः जांच कराई जाएगी । जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया है कि राजस्व एवं पुलिस विभाग के मामले लंबे समय तक लंबित रहते हैं साथ ही पारदर्शी एवं गुणवत्ता निस्तारण न किए जाने के कारण बार-बार तहसील दिवस एवं अन्य फोरम पर शिकायतें लाए जाते हैं । उन्होंने निर्देशित किया है कि दोनों विभाग ऐसे मामले का निस्तारण करने के बाद दोनों पक्षों का हस्ताक्षर भी प्राप्त करेंगे । उन्होंने यह भी कहा है कि ग्राम सभा की भूमि पर एक बार अवैध कबजा हटाए जाने के बाद पुनः उस व्यक्ति द्वारा कब्जा किया जाता है तो मुकदमा दर्ज कर कारवाई करें । प्रत्येक जिला स्तरीय तहसील दिवस में 4 दिन पूर्व सीडीओ अपर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम अपने स्तर पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करेंगे।
तहसील दिवस में पुलिस अधिक्षक महाराजगंज प्रमोद कुमार तथा मुख्य चिक्तिसाघिकारी रामकृष्ण तिवारी ने भी लोगों की शिकायतों को सुना तथा निस्तारण का आदेश दिया।
जिला स्तरीय तहसील दिवस का संचालन तहसीलदार कुलदीप सिंह ने किया । इस मौके पर जिले के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे