नौतनवा चुनाव विधानसभा प्रभारी मोदी की गारंटी सुझाव पेटी लेकर पहुंचे सोनौली

नौतनवा चुनाव विधानसभा प्रभारी मोदी की गारंटी सुझाव पेटी लेकर पहुंचे सोनौली
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 के म६ेनजर
विकसित भारत मोदी की गारंटी सुझाव पेटी को लेकर नौतनवा विधानसभा के सीमावर्ती क्षेत्र सोनौली पहुंचे नौतनवा विधानसभा प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी ने कस्बे के एसएसबी रोड पर एक बैठक कर बूथ सत्यापन के साथ-साथ विकसित भारत मोदी की गारंटी हेतू सुझाव पेटिका में नगर के दर्जनों लोगों से जन सुझाव लिया।
इसके उपरांत श्री द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहां की राजनीति में बदलाव आपको देखने को मिल रहा होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जब से सरकार बनी है देश विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार चाहती है देश और जनहित में और कुछ क्या कर सकते हैं इसके लिए हम लोग विकसित भारत मोदी की गारंटी सुझाव पेटी शहर से लेकर गांव तक जा रहे हैं और सुझाव ले रहे हैं। जनता के सुझाव पर विकास का कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर विशुन देव चौरसिया,प्रेम जायसवाल, रवि वर्मा, बलराम चौधरी,प्रदीप नायक,आजाद सिंह,गुड्डू गुप्ता,सुभाष यादव मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।








































