आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार,सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार,सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार,सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। केजरीवाल ईडी की गिरफ्तारी का सामना करने वाले विपक्षी दल के दूसरे मुख्यमंत्री हैं। साथ ही पद पर रहते हुए गिरफ्तार होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले, अवैध खनन मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले झारखंड के हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था। केजरीवाल की यह गिरफ्तारी ईडी की तरफ से पूछताछ के लिए नौ समन के बाद हुई है। इससे पहले केजरीवाल लगातार यह कहते हुए समन को टाल दिया कि एजेंसी का कदम गैरकानूनी था। दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से रोक पर इनकार के बाद ईडी की एक टीम उनके आवास पर पहुंची। केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने से पहले तलाशी ली गई। ईडी की तरफ से गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंची है। इससे पहले गिरफ्तारी की आशंका के बीच आम आदमी पार्टी की तरफ से रात में सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया था। ऐसे में इस मामले की आज सुनवाई होगी। इससे पहले केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद रात को ईडी हिरासत में रखा गया। ईडी की तरफ से आज केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। आतिशी ने ट्वीट में लिखा देश में पहली बार एक सिटिंग चीफ मिनिस्टर को गिरफ्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल के पास Z+ सिक्योरिटी होता है। अब वो केंद्र सरकार की ED की कस्टडी में हैं। हमें उनके सेफ्टी और सिक्योरिटी की चिंता है। आम आदमी पार्टी की तरफ से केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी की तरफ से सीएम की गिरफ्तारी के बाद आगे के कदम पर फैसला लिया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद आतिशी ने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। शिक्षा मंत्री आतिशी का कहना था कि गिरफ्तारी के बाद वह जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाएंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और आगे भी वही मुख्यमंत्री बने रहेगें।

गुरुवार रात हुई गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल को ईडी के दफ्तर ले जाया जा सकता है। ईडी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के सिलसिले में पूछताछ करने गुरुवार रात उनके घर पहुंची थी। यहां करीब 2 घंटे तक हुई पूछताछ के उपरांत उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में ईडी अभी तक अरविंद केजरीवाल को नौ समन जारी कर चुकी है। नौवें नोटिस के तहत अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होना था। इस मामले में केजरीवाल को पहला नोटिस बीते वर्ष 2023 में 2 नवंबर को पेश होने के लिए जारी किया गया था। इसके उपरांत गुरुवार रात ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री से पूछताछ करने उनके आवास पर पहुंचे। अरविंद केजरीवाल से पीएमएलए की धारा 50 के तहत पूछताछ की गई और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। (सूत्र)

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे