नौतनवां: सार्वजनिक शौचालय में गया शौच करने हो गई मौत

नौतनवां: सार्वजनिक शौचालय में गया शौच करने हो गई मौत

नौतनवां: सार्वजनिक शौचालय में गया शौच करने हो गई मौत
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के अटल चौक के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय मे शौच करने गए व्यक्ति की शौचालय में मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को शौचालय से निकलकर एंबुलेंस से लाद कर अस्पताल पहुंचाया है।
खबरों के मुताबिक आज गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति अटल चौक के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय में शौच करने गया और शौचालय में फाटक बंद कर पानी खोल दिया। लगातार पानी गिरने के कारण शौचालय पर तैनात व्यक्ति उसका दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब न मिलने पर शौचालय टेकर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंचकर फाटक को तोड़ अवधे मुंह गिरे व्यक्ति को उठाकर एंबुलेंस से तत्काल रतनपुर अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक व्यक्ति की जामा तलासी ली तो उसके पास से एक दवा की पर्ची और आधार कार्ड बरामद किया। जिसके माध्यम से पता चला कि मृतक व्यक्ति का नाम पुरुषोत्तम सहानी उम्र 50 वर्ष निवासी कौल्ही थाना नौतनवा जनपद महाराजगंज बताया गया है।
फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे