आज मै जो कुछ भी हूं आप सभी के आशीर्वाद से– पंकज चौधरी

आज मै जो कुछ भी हूं आप सभी के आशीर्वाद से-- पंकज चौधरी

आज मै जो कुछ भी हूं आप सभी के आशीर्वाद से-- पंकज चौधरी आज मै जो कुछ भी हूं आप सभी के आशीर्वाद से-- पंकज चौधरीआज मै जो कुछ भी हूं आप सभी के आशीर्वाद से– पंकज चौधरी
क्षेत्र के गुंडे माफिया अपने घरों में दुबक गए हैं या फरार हो गए हैं– ऋषि त्रिपाठी विधायक
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा में शनिवार को भ्रमण पर निकले भारतीय जनता पार्टी से महाराजगंज जिले के लोकसभा उम्मीदवार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी के साथ क्षेत्र के क्षेत्र प्रमुख स्थानों पर चौपाल कार्यक्रम में शरीक होकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सांसद, विधायक का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर सांसद पंकज चौधरी ने कहां की आज मैं जो कुछ भी हूं आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की बदौलत हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए संकल्प लिया हूं। मोदी और योगी की सरकार में काफी विकास हुआ है। 2014 से पहले और अब में आपको काफी अंतर दिख रहा होगा। जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं हुआ। सभी वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी ने जिस तरह का बदलाव किया उसका परिणाम है कि गुंडे माफिया अपने घरों में दुबक गए हैं फरार हो गए हैं। हमारे क्षेत्र में कहीं भी किसी व्यापारी की दुकान या मकान या उनके उत्पीड़न की आपको सूचना नहीं मिल रही होगी। चौपाल कार्यक्रम खोरिया बाजार, परसा पांडे, डूंगरूपुर, सेखुवानी में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने के क्रम में सोनौली क्षेत्र के सियराहिया में दीपक बाबा ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके पहले वैशाखी के पावन पर्व पर नौतनवा के गुरुद्वारे में सांसद और विधायक पहुंचकर माथा टेका और क्षेत्र में सुख शांति की प्रार्थना की। समस्त सिख बंधुओ को बैसाखी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया,नौतनवा नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गोरखपुर दिनेश त्रिपाठी, बबलू सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी सुनील श्रीवास्तव, विशुनदेव चौरसिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक ग्राम प्रधान भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे