वक्त आ गया है, अब सपा बसपा से मुक्ति पा लीजिए–केशव प्रसाद मौर्य

वक्त आ गया है, अब सपा बसपा से मुक्ति पा लीजिए--केशव प्रसाद मौर्य

वक्त आ गया है, अब सपा बसपा से मुक्ति पा लीजिए--केशव प्रसाद मौर्य वक्त आ गया है, अब सपा बसपा से मुक्ति पा लीजिए–केशव प्रसाद मौर्य
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
एक परिवार से राष्ट्र की राजनीति नहीं होती है। वक्त आ गया है, अब सपा बसपा से मुक्ति पा लीजिए। अब कांग्रेस रुपी बीमारी से मुक्ति पा लीजिए। पहले मतदान की शपथ लेकर जाएं, मतदान के बाद ही जलपान करिएगा।
उक्त बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं। उन्होने यह भी कहां कि500 साल के बाद रामलला का मंदिर बना कर दिया है। पीएम की सीट के बाद सबसे ज्यादा मत से महाराजगंज की सीट आनी चाहिए।
बता दे कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया वालंटियर्स को शहर के एक निजी होटल में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का चुनाव है। एक चाय बेचने वाले को देश चलाने के लिए जनता ने दिया है। 100 में से 75 प्रतिशत वोट हमारा है और बंटवारा मत में भी आधा हमारा है। एक जून को महराजगंज में रिकार्ड 11 लाख मतों से जिताना है।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में हैं, लेकिन इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जेल में हैं। जो देश का पैसा लूटते हैं, उनको जेल भेज दिया गया। 52 करोड़ से अधिक जनधन के खाते खोल कर सीधा लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा है, विरोधी इसी से तिलमिला गए हैं। 34 लाख करोड़ रुपया लाभार्थियों के खाते में गया है। उन्होंने कहा कि मैं तो कांग्रेस को कहता हूं की भ्रष्टाचार की अम्मा हैं। ईडी के छापे लुटेरों के घर पड़ना चाहिए। भाजपा के संकल्प पत्र पर सारे विरोधियां टूट पड़ेंगे। सोशल मीडिया एक प्लेटफार्म है। जिसमें विरोधी भी आकर घुस जाते हैं, सचेत रहने की जरूरत है। चुनाव के बाद देश 100 साल आगे जाएगा।

विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का  बुके भेटकर स्वागत किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे