डॉ भीमराव अम्बेडकर का देश की प्रगति में अमिट योगदान– बृजेश मणि त्रिपाठी

डॉ भीमराव अम्बेडकर का देश की प्रगति में अमिट योगदान-- बृजेश मणि त्रिपाठी
डॉ भीमराव अम्बेडकर का देश की प्रगति में अमिट योगदान-- बृजेश मणि त्रिपाठी
ब्लॉक प्रमुख नौतनवा और नगर पालिका अध्यक्ष नौतनवा कैंडल जलाते हुए

डॉ भीमराव अम्बेडकर का देश की प्रगति में अमिट योगदान– बृजेश मणि त्रिपाठी
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क;
आज भारतरत्न डा०भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती के अवसर पर नौतनवा नगर के वार्ड नं०9 उस्माननगर में आयोजित कार्यक्रम में नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया उपस्थित होकर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व कैंडल जलाकर उनको नमन किया। इसके साथ ही साथ वार्ड नं०1 इन्दिरा नगर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी शरीक होकर बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर देश की प्रगति में अमिट योगदान दिया है। जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे हमारे देश के अग्रणी राष्ट्रनिर्माता माने जाते हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद सुनील जायसवाल,राहुल दूबे,अनिल जायसवाल,दुर्गेश कुमार,भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, राहुल गौड़, सुनील गौतम सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे