अध्यक्ष नौतनवा ने सफाई कर्मियों को मिष्ठान खिलाकर दी शुभकामनाएं

अध्यक्ष नौतनवा ने सफाई कर्मियों को मिष्ठान खिलाकर दी शुभकामनाएं

अध्यक्ष नौतनवा ने श्रमिकों को मिष्ठान खिलाकर दी शुभकामनाएं
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
आज अन्तर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने जलकल परिसर में नगर पालिका कर्मचारियों में मिष्ठान वितरित कर मज़दूर दिवस की शुभकामनाएँ दिया और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह दिन दुनिया भर के श्रमिकों और मजदूर वर्ग के योगदान और बलिदानों को सम्मानित करने का अवसर है,यह दिवस श्रमिकों के अधिकारों और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों के लिए संघर्ष के इतिहास की याद दिलाता है। आज हम  सभी श्रमिक भाइयो को शुभकामनाएं देते हुए स्वागत करते है।
इस मौके पर मुख्य रूप से सफाई प्रभारी गोविन्द प्रसाद, उमेशचन्द, सोहन,बिरजू,जितेन्द्र, विनोद, सुरेश, दुर्गावती,असरफी देवी,सोमनी देवी, गौतम, सुग्रीम सहित तमाम पालिका कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
महराजगंज- उत्तरप्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे