डिजीटल इंडिया” को मात दे रहा “डिजीटल नेपाल”
“डिजीटल इंडिया” को मात दे रहा “डिजीटल नेपाल”
– सीमावर्ती क्षेत्र में खराब मोबाइल नेटवर्क से सुरक्षा एजेंसियां भी परेशान
आईएन न्यूज महराजगंज/नौतनवा:
पिछले तीन वर्षों से भारत को डिजीटल इंडिया का रुप देने के लिये केंद्र व प्रदेश सरकारे तमाम तरह वायदे तथा कार्य योजनाओं को ला रहे हैं। पेटीएम, नेटबैंकिंग जैसी आर्थिक सरोकार से जुड़ी चीजों को बढ़ावा दिया जा रहा।
मगर नेपाल सीमा सटे भारतीय क्षेत्र के कस्बों तथा गांवों मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। जिसके कारण “डिजीटल इंडिया” एक मारिचिका के समान हो गयी है। आम लोगों के अलावा सीमाक्षेत्र में तैनात सुरक्षा एजेंसियो के लिये भी यह समस्या है। कई स्थानों पर वायरलेस सेट ही संचार का एक मात्र साधन है। गौर करने वाली बात तो यह है कि भारतीय क्षेत्र में नेपाली नेटवर्क बहुत अच्छे से काम कर रहा है। और भारतीय लोग नेपाली सिम कार्ड का सहारा ले रहे हैं। जिससे यह कहा जा सकता है कि नेपाल की गरीब डिजीटल व्यवस्था सीमाक्षेत्र में भारत की अमीर दावा करने डिजीटल व्यवस्था पर हावी है।





