बहादुरी बाजार में झपट्टा मार मोबाइल चोरों का गिरोह सक्रिय,दो को बनाया शिकार
बहादुरी बाजार में झपट्टा मार मोबाइल चोरों का गिरोह सक्रिय,दो को बनाया शिकार
आई एन न्यूज बहादुरी डेस्क:
कोल्होई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार व आसपास के क्षेत्रों में झपट्टा मार मोबाइल चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है ।
जानकारी के मुताबिक आज बुधवार की रात बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपालपुर अहिरौली निवासी ईद मुहम्मद खान (55 ) वर्ष नामक व्यक्ति रात पौने आठ बजे बहादुरी बाजार की तरफ से अपने गांव अहिरौली आ रहे थे । अपने मोबाइल में कुछ देखते हुए सड़क के किनारे पर रुके हुए थे । तभी बहादुरी बाजार की दिशा में जा रहे एक ही बाइक पर दो उचक्कों ने मोबाइल उनके हाथ से झपट लिया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए । पीड़ित व्यक्ति ने बताया की मेरा वीवो का एन्ड्रायड फोन था जिसकी कीमत 12000 रुपये थी। बाइक सवार दो युवक झपट्टा मारकर मोबाइल छींन फरार हो गए।
वहीं दूसरी घटना बीते शनिवार की है । कोल्होई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार में सप्ताहिक बाजार लगती है । जिसमें शम्स कमर उर्फ अस्सू ( 45 ) नामक व्यक्ति बाजार में सब्जी लेने गये हुए थे । उनके शर्ट की जेब से उचक्के ने बड़ी ही सफाई से फोन निकाल लिया । जिसका पीड़ित को कुछ देर बाद पता चला । लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी । अस्सू का भी फोन वीवो एन्ड्रायड था जिसकी कीमत लगभग 22000 रुपये है । अस्सू ने कोल्होई थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं । जिससे चोरों का हौसला बढ़ता ही जा रहा और ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

