नौतनवा नगर के विकास की कहानी सुने चेयरमैन की जुबानी,विधायक ने दी बधाई



नौतनवा नगर के विकास की कहानी सुने अध्यक्ष की जुबानी,विधायक ने दी बधाई
नगर पालिका का 1वर्ष: अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने 1 वर्ष के कार्यकाल का जनता के बीच दिया विकास का लेखा-जोखा।
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के कार्यकाल का आज एक वर्ष पूरा हुआ
है। अध्यक्ष आज विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी की उपस्थिति में अपने एक वर्ष के कार्यकाल का पत्रकारों के माध्यम से जनता के बीच अपने विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है। इस मौके पर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने पालिका बोर्ड को बधाई और शुभकामनाएं दी। जब कि इस लेखा जोखा में सड़क, बिजली, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष रूप से फोकस करते हुए नगर के विभिन्न वार्डों में कार्य किया गया। सरकार की योजनाओं को शत- प्रतिशत लागू करने में उन्होंने सफलता प्राप्त करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि नौतनवा नगर के मुख्य मार्ग की बरसात के दिनों में जल जमाव की सबसे बड़े समस्या से निजात के लिए नाला निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
सांसद और विधायक के आशीर्वाद से नगर में कई विकास के नए आयाम लिखे गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ जल की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री से मिलकर पेयजल की समस्या के निदान के लिए प्रस्ताव दिया गया जिस पर मुख्यमंत्री जी ने जल निगम नगरी को निर्देशित कर डीपीआर शासन में भेजने का निर्देश निर्गत किया है। सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। जिसके लिए हम विधायक और मुख्यमंत्री का दिल से आभार करते हैं। विभिन्न वार्डों में पाइप लाइन विस्तार का कार्य चल रहा है। इस तरह अपने 1 वर्ष के कार्यकाल में कर्मचारियों के कर्ज के बर्षों से बोझ तले दवे नगर पालिका को हमने उबरा और करीब डेढ़ करोड़ रुपए कर्मचारियों का भुगतान किया। उन्होंने विधायक, सांसद के प्रति आभार प्रकट किया।
ऋषि त्रिपाठी विधायक नगर पालिका के 1 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर अध्यक्ष सहित सभी सभासदों को उन्होंने बधाई दी और कहां की नगर पालिका के विकास के लिए जो कुछ भी करना पड़ेगा हर संभव सहयोग करूंगा।
बताते चलें कि विधायक नौतनवा का अध्यक्ष ने बुके भेंट कर स्वागत किया। जबकि अध्यक्ष का अधिशासी अधिकारी ने बुके भेटकर स्वागत किया। सभासदों ने ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, भाजपा नेता प्रदीप पांडे का फूल माला पहना कर स्वागत किया।
बताते चले की नौतनवा के इतिहास में यह पहले अध्यक्ष है जिन्होंने अपने 1 वर्ष के कार्यकाल का जनता को अपना मलिक मानते हुए पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है।
देखें वीडियो: अध्यक्ष नौतनवा और विधायक नौतनवा ने नगर के विकास के लिए क्या कहा।
महाराजगंज -उत्तर प्रदेश।








































