कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रहें तत्पर– पुलिस अधीक्षक महाराजगंज

कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रहें तत्पर-- पुलिस अधीक्षक महाराजगंज

कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रहें तत्पर-- पुलिस अधीक्षक महाराजगंजकानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रहें तत्पर– पुलिस अधीक्षक महाराजगंज
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जनपद में भ्रमणशील होकर शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जनपद भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कोल्हुई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण किया गया और थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम), हवालात तथा थाना परिसर का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने वहां की कार्य प्रणाली का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सुरक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए सतर्क रहें और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने सभी कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से काम करने का निर्देश निर्गत किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे