वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ विजेता के पहुंचे घर, किया सम्मानित

वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ विजेता के पहुंचे घर, किया सम्मानित
वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ विजेता के पहुंचे घर, किया सम्मानित
वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल शुभकामना देते हुए
वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ विजेता के पहुंचे घर, किया सम्मानित
विजेता दीपांशु जायसवाल के पिता को सम्मानित करते हुए वरिष्ट समाजसेवी

वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ विजेता के पहुंचे घर, किया सम्मानित
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने हाल ही में मुंबई में आयोजित पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता के विजेता दीपांशु जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल निवासी सोनौली के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया।
आज सुबह करीब 10:00 बजे समाजसेवी नंदलाल जायसवाल अपने सहयोगियों के साथ दीपांशु के घर पहुंचे और उनके पिता सुनील जायसवाल तथा दीपांशु को फूल माला पहनाने और नगद धनराशि प्रदान करने के साथ, जायसवाल ने उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर नंदलाल जायसवाल ने कहा, “हमारे क्षेत्र में ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नहीं है, और हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें प्रोत्साहित करें और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करें।” उन्होंने विजेता के जुझारूपन और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
विजेता और उनके परिवार ने इस सम्मान के लिए नंदलाल जायसवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के प्रोत्साहन से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और युवाओं को उनकी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें निखारने का मौका देती हैं। अंत में श्री जायसवाल ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे