राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ विजेता दीपांशु पर हमें गर्व है– शाहनवाज खान

राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ विजेता दीपांशु पर हमें गर्व है– शाहनवाज खान
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता के विजेता दीपांशु जायसवाल का आज सम्मान किया गया।
इस सम्मान कार्यक्रम में विजेता दीपांशु को फूल माला पहनाकर साल ओढ़ाकर विशेष रुप से सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि शाहनवाज खान ने राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ विजेता को उपहार स्वरूप यह भी घोषणा किया कि वार्ड नंबर दस में दिपासु के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिससे कि दीपांशु को अपने घर आने में कोई दिक्कत ना हो।
सम्मान कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा, “पंजा लडाओ प्रतियोगिता के विजेता ने अपने मेहनत और लगन से हमारे नगर पंचायत को गर्वित किया है। हमें उनकी सफलता पर बहुत गर्व है और हमें उम्मीद है कि वे भविष्य में भी इसी तरह अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।”इसके अलावा, उहोने स्थानीय विकास की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला और कहा कि वार्ड नंबर दस के निवासियों की सुविधा के लिए दिपासु के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार लाएगी। स्थानीय नागरिकों, पंचायत सदस्यों और कई गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मान कार्यक्रम में
भाग लिया। सभी ने विजेता की सराहना की और अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा की गई घोषणा की प्रशंसा की। स्थानीय निवासियों ने इस निर्णय का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य होंगे।
इस मौके प्रमुख रूप से सभासद करम हुसैन खान, पप्पू खान, निजामुद्दीन, राधेश्याम यादव, राम अचल प्रसाद, ताहिर सिद्दीकी, शकील अहमद, इरशाद खान, करीम पठान, शमशेर खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





