महराजगंज: धानी बाजार में डबल मर्डर की वारदात से मचा हड़कंप

महराजगंज: धानी बाजार में डबल मर्डर की वारदात से मचा हड़कंप

महराजगंज: धानी बाजार में डबल मर्डर की वारदात से मचा हड़कंप
आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क:
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार में डबल मर्डर की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धानी बाजार कस्बे के कानापार में रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र नाथ मिश्रा का दो मंजिला मकान है। उनके दो बेटे थे। बड़े बेटे की कोरोना के दौरान मौत हो चुकी है। दूसरा बेटा शशिभूषण पत्नी विजयलक्ष्मी (40) व बेटे शौर्य उर्फ टुनटुन (8) के साथ मकान के पहले तल पर रहता था। बताया जा रहा है कि शशिभूषण गुस्सैल स्वभाव का था और कोई काम-धंधा नहीं करता था। इस कारण उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। माता-पिता से भी उसकी नहीं बनती थी।
रविवार को दिन में राजेंद्र नाथ मिश्रा बाहर गए थे। दिन में करीब दो बजे घर लौटने पर उन्होंने बेटे को आवाज लगायी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब वह ऊपर के कमरे में गए तो वहां के हालात देखकर सन्न रह गए। कमरे में जगह-जगह खून के छींटे पड़े थे। एक कमरे में विजयलक्ष्मी व दूसरे कमरे में शौर्य का खून से लथपथ शव पड़ा था। शशिभूषण लापता था। शव के पास कुल्हाड़ी व कैंची का टुकड़ा मिला। दोनों के गले पर चोट के कई निशान थे। अपनी पत्नी और बच्चे की निर्मम हत्या कर मौके से फरार हो गया।
पति ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या;
इस दिल दहला देने वाली घटना में, आरोपी पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर अपने मासूम बच्चे की जान ली। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस इसे घरेलू विवाद का मामला मान रही है।
आरोपी मौके से फरार :
हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में इलाके में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
धानी बाजार में सन्नाटा
धानी बाजार में इस डबल मर्डर की घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक महाराजगंज का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा होगा।

https://x.com/maharajganjpol/status/1812470984739537285?t=_YVQ-1IhFu4AKch5Bfp6Gg&s=09 पुलिस अधीक्षक महाराजगंज क्या कहते हैं यह भी देखें

महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे