वृक्षारोपण अभियान के तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

वृक्षारोपण अभियान के तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

वृक्षारोपण अभियान के तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
वृक्षारोपण अभियान के तैयारियों की डीएम ने की समीक्षाआई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिला मुख्यालय पर जिला वृक्षारोपण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वृक्षारोपण संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में सभी विभागों को प्रभावी ढंग से वृक्षारोपण अभियान को संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अधिकारी अनुनय झां ने कहा कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना और नगर को हरित बनाना है। उन्होंने वन विभाग को समय से इंडेंट जारी करने और पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, अन्य विभागों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय और सहयोग करने को कहा ।
मुख्य वन अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष का वृक्षारोपण अभियान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी विभागों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पौधारोपण के बाद उनकी देखभाल और संरक्षण भी प्राथमिकता से किया जाए।
बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विभागों की योजनाओं और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे इस अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग करेंगे।
बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे नगर को हरित और स्वच्छ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस अभियान में भाग लेंगे।
महाराजगंज /उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे