शराब की दुकान हटाने को लेकर नौतनवा में किसान नेता का अनशन शुरू
शराब की दुकान हटाने को लेकर नौतनवा में किसान नेता का अनशन शुरू
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता नागेंद्र शुक्ला एडवोकेट कोल्हुई थाना अंतर्गत भागीरथपुर में देसी शराब की दुकान को हटाने को लेकर 15 जुलाई आज से नौतनवा तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरु कर दिया गया है।
बताया गया है कि देसी शराब की दुकान भागीरथपुर में दो वर्षों से भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज भागीरथपुर के मुख्य गेट के सामने महज 50 मीटर की दूरी पर संचालित है। क्रमिक अनशन शुरु करने के बाद किसान नेता नागेंद्र शुक्ला एडवोकट ने कहा कि आबकारी विभाग की मिली भगत से हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन हो रहा है। शराब की दुकान के ठेकेदार मनमानी ढंग से विद्यालय के गेट पर दुकान चल रहा है। इसके बाद भी आबकारी विभाग मूक दर्शक बना हुआ है। बत्ता दे कि पहले भी श्री शुक्ला विगत 27 मार्च 2024 भागीरथपुर में अनशन पर बैठे थे उस समय उपजिलाधिकारी नौतनवा के निर्देश पर जांच आख्या भेज कर अनशन तुड़वा दिया गया था। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भागीरथपुर में इंटर कॉलेज के सामने स्थित देसी शराब की दुकान हटा दिया जाएगा लेकिन अब तक देसी शराब की दुकान नही हटाए जाने से किसान नेता अपने गांव के लोगों के अलावा तमाम अधिवक्ताओं के साथ नौतनवा तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठ गए है।
किसान नेता ने कहा कि यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक की भागीरथपुर में देसी शराब की दुकान हट नहीं जाएगा।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





