मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु ड्रोन कैमरा से हो रही निगरानी–पुलिस अधीक्षक
मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु ड्रोन कैमरा से हो रही निगरानी–पुलिस अधीक्षक
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में आज मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मोहर्रम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया है।
मोहर्रम के जुलूस और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ड्रोन कैमरों के साथ-साथ स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है। संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।
इस सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराना है, ताकि लोग बिना किसी भय के अपने धार्मिक कार्यक्रमों को संपन्न कर सकें।
पुलिस प्रशासन ने मोहर्रम के अवसर पर हर संभव सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





