सोनौली: मोहर्रम पर चेयरमैन ने कर्बला और मेले मे किया जलपान की व्यवस्था
सोनौली: मोहर्रम पर चेयरमैन ने कर्बला और मेले मे किया जलपान की व्यवस्था
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली थाना क्षेत्र के जारा मेला में मोहर्रम के अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली शाहनवाज़ खान ने विशेष जलपान की व्यवस्था की। शाहनवाज़ खान ने टेंट और स्टाल लगाकर क़र्बला पर आने वाले सभी जायरीन को जलपान कराया। इस पुनीत कार्य में उनके साथ सभासद करम हुसैन, नजामुद्दीन खान, फ़िरोज अहमद, वकील भाई, इरशाद अहमद, करीम खान, सद्दाम खान, दुर्गा मद्धेशिया, बिजय तिवारी, शमशेर खान, मोहम्मद रशीद और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
मोहर्रम के इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि शाहनवाज़ खान ने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस पवित्र मौके पर जायरीन की सेवा कर रहे हैं। हम सभी को मिलकर ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लेना चाहिए।”
इस मौके पर जायरीन ने शाहनवाज़ खान और उनकी टीम की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की सेवाएं समाज में भाईचारे और आपसी प्रेम को बढ़ावा देती हैं। जलपान के लिए लगी कतार में सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कर्मचारियों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। मेला मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से भी उचित प्रबंध किए गए थे। मोहर्रम का यह आयोजन सोनौली क्षेत्र में सामाजिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक बन गया है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





