गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन, गुरु ही हमारे जीवन के मार्गदर्शक– योगी
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन, गुरु ही हमारे जीवन के मार्गदर्शक– योगी
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क: आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने श्री गोरखनाथ मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी, श्री श्री योगिराज गंभीरनाथ जी महाराज, युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज एवं अपने पूज्य गुरु राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।
महंत योगी आदित्यनाथ जी ने पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ अपने गुरुओं का स्मरण किया और उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तों से भरा रहा, जो इस पवित्र अवसर पर अपने गुरुओं का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। पूजा-अर्चना के बाद महंत योगी आदित्यनाथ जी ने सभी भक्तों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि गुरु के आशीर्वाद से ही जीवन में सफलता और शांति प्राप्त होती है।
गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में भव्य सजावट की गई थी और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्तों ने भी इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संदेश में कहा कि गुरु ही हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं और उनके आशीर्वाद से हम जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
गोरखनाथ मंदिर के इस पावन आयोजन ने समस्त भक्तों के हृदय को अभिभूत कर दिया और उन्हें गुरु पूर्णिमा का महत्व समझाया। भक्तों ने महंत योगी आदित्यनाथ जी के साथ मिलकर गुरु पूर्णिमा का यह पवित्र पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।
उत्तर प्रदेश।





