सोनौली: सलीना रजा खान को एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने पर चेयरमैन ने किया सम्मान
सोनौली: सलीना रजा खान को एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने पर चेयरमैन ने किया सम्मान
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
रूस से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर अपने गांव लौटने वाली सलीना रजा खान का आज आदर्श नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष हबीब खान और प्रतिनिधि शाहनवाज खान द्वारा बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
सलीना पुत्री साधु खान आदर्श नगर पंचायत सोनौली वार्ड नंबर 14 लोहिया नगर निवासी छह वर्षों तक रूस में कठिन परिश्रम और समर्पण से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। आज अध्यक्ष उनके आवास पहुंचकर
उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हौसला अफजाई की गई।
समारोह में आदर्श नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष हबीब खान ने सलीना की इस सफलता को पूरे नगर के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा, “सलिना की यह उपलब्धि हमारे सभी युवा बाल बालिकाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। यह दिखाता है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ हम कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।”सलीना रजा खान ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि रूस में पढ़ाई के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने परिवार और शिक्षकों के सहयोग से वे इन सभी कठिनाइयों को पार कर पाईं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और सभी शुभचिंतकों को दिया।
समारोह के अंत में सलीना ने अपने नगर और देश की सेवा करने का संकल्प लिया और युवाओं को संदेश दिया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
इस कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य नागरिक, सभासद करम हुसैन, कमरुद्दीन खान, माधव लोधी, शकील अहमद, पप्पू लाला, कमरुद्दीन खान, निजामुद्दीन खान सहित सलीना के परिवारजन भी उपस्थित थे। सभी ने सलीना की सफलता पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





