एसपी महाराजगंज ने चार थानो का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप

एसपी महाराजगंज ने चार थानो का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप

एसपी महाराजगंज ने चार थानो का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप
एसपी महाराजगंज ने चार थानो का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप एसपी महाराजगंज ने चार थानो का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप एसपी महाराजगंज ने चार थानो का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंपआई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
एसपी महराजगंज सोमेंद्र मीणा द्वारा सोमवार को नेपाल से जुड़े मुख्य मार्ग पर स्थित थाना पुंरदरपुर, कोल्हुई, नौतनवा और नेपाल-भारत सीमा पर स्थित थाना सोनौली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसके कारण पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
इस दौरान एसपी मीणा ने थाने के विभिन्न अभिलेखों की जाँच की और यह सुनिश्चित किया कि सभी दस्तावेज सही तरीके से रखे गए हैं।
महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए बने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की समस्याओं को त्वरित और संवेदनशील तरीके से सुलझाने के लिए विशेष निर्देश दिए।
थाना परिसर की साफ-सफाई और निर्माण कार्यों की प्रगति को भी एसपी ने ध्यानपूर्वक देखा। उन्होंने थाना परिसर की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
एसपी मीणा ने आरक्षी आवास का भी निरीक्षण किया।
थाना प्रभारीयो को एसपी ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि थाने की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे