नौतनवा तहसील गेट पर एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को घूस लेते किया गिरफ्तार
नौतनवा तहसील गेट पर एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को घूस लेते किया गिरफ्तार
अई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा तहसील गेट पर आज एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम चकदह में तैनात लेखपाल अनिल कुमार को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी लेखपाल की काश्तकारों से पैसा लेकर काम करने की आदत थी, जिससे इलाके के काश्तकार परेशान थे।
सूत्रों के अनुसार, काश्तकार आशीष गिरी ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि लेखपाल अनिल कुमार उनसे काम कराने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने तत्काल एक जाल बिछाया और नौतनवा तहसील गेट पर घूस लेते हुए लेखपाल को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के पास से 10 हजार रुपए बरामद किए जाने की खबर हैं।
इस घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





