नौतनवा में भाजपा नेता उतरे सड़क पर फूका बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला

नौतनवा में भाजपा नेता उतरे सड़क पर फूका बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला

नौतनवा में भाजपा नेता उतरे सड़क पर फूका बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला
नौतनवा में भाजपा नेता उतरे सड़क पर फूका बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतलाआई एन न्यूज, नौतनवा डेस्क: बांग्लादेश में हिंदू धर्म स्थलों पर हो रही हिंसा के खिलाफ नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने मिलकर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल ने किया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारियों, समाजसेवियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और घरों पर लगातार हमले हो रहे हैं। हिंदुओं की संपत्तियों को लूटा जा रहा है, मकानों को तोड़ा जा रहा है और उन्हें आग के हवाले किया जा रहा है। इन अत्याचारों ने भारतीय समाज में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।
जितेंद्र जायसवाल ने कहा, “हम इस हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज करा रहे हैं। हम मांग करते हैं कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।” उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि वे इस मुद्दे पर ध्यान दें और हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं।
इस विरोध प्रदर्शन में किशन मद्धेशिया, राधेश्याम गुप्ता, संतोष अग्रहरि, विशाल मद्धेशिया, राजन वर्मा, राधेश्याम यादव, जगदीश साहनी, विनोद जायसवाल, शेष्मान साहनी, अजय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वर्मा, संदीप सिंह, अमित जायसवाल, सुनील गुप्ता, गौरी शंकर, अजय थापा, सचिन जायसवाल, सुनील त्रिपाठी, मनोज जायसवाल सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे