नेपाल से आए आपदा प्रभावित तीर्थयात्रियों का तहसील परिसर में स्वागत
नेपाल से आए आपदा प्रभावित तीर्थयात्रियों का तहसील परिसर में स्वागत

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नेपाल से आए आपदा प्रभावित तीर्थयात्रियों का शुक्रवार को तहसील परिसर, फरेंदा के उपजिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा ससम्मान स्वागत किया गया। तीर्थयात्री, जो नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के कारण फंसे हुए थे, उन्हें भारतीय सीमा पार करते ही जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहायता प्रदान की गई।
नौतनवा तहसील परिसर में तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उपजिलाधिकारी ने उनका हालचाल पूछा और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी तीर्थयात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा जलपान की व्यवस्था करायी गई, जिसमें भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया गया था।
इसके अतिरिक्त, जरूरतमंद तीर्थयात्रियों को चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान की गईं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
डीएम महाराजगंज अनुनय झां ने आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए और यह सुनिश्चित किया कि उनकी वापसी यात्रा भी सुरक्षित और आरामदायक हो।
जिला प्रशासन की इस पहल की सभी तीर्थयात्रियों ने सराहना की और धन्यवाद व्यक्त किया।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





