क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना मेरा उद्देश्य–ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना मेरा उद्देश्य–ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लक्ष्मीपुर ब्लॉक के भोतहा टोला रिसालपुर में सीसी रोड का किया लोकार्पण
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम भोतहा टोला रिसालपुर में आज विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक को फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार लाती हैं और इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान कई महिलाएं भी विधायक से मिलीं और उन्होंने अपनी समस्याएं साझा कीं। महिलाओं ने गांव की अन्य विकासात्मक आवश्यकताओं के बारे में भी विधायक को अवगत कराया, जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा, राजेश यादव प्रधान पल्टू यादव, संत कुमार, नजरे आलम आजाद प्रधान, राम सहाय पांडे प्रधान,राजेश यादव,प्रमेश्वर यादव प्रधान, इंद्रजीत यादव, अजय यादव प्रधान,स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई अन्य ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





