भाजपा सदस्यता अभियान: विधायक और चेयरमैन जनता के द्वार
भाजपा सदस्यता अभियान: विधायक और चेयरमैन जनता के द्वार

विधापक ऋषि त्रिपाठी और चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने फल मंडी और सब्जी मंडी में दुकानदारों को दिलाई सदस्यता।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी और चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने गुरुवार की शाम को नौतनवा कस्बे के सबसे व्यस्ततम बाजारों, फल मंडी और सब्जी मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों का कुशल क्षेम लेते हुए कुछ दुकानदारों को तत्काल भाजपा की सदस्यता दिलाई और अन्य को सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद, विधायक ऋषि त्रिपाठी कस्बे के हनुमान चौक पहुंचे, जहाँ उन्होंने टिकोरी अग्रवाल की दुकान पर एक बड़ी संख्या में उपस्थित नगरवासियों को संबोधित किया। विधायक के संदर्भ पर लोगों ने मिस्ड कॉल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में नगर के प्रमुख नागरिकों और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी सहयोग रहा।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह, प्रदीप पांडे, और कई ग्राम प्रधानों सहित नगर के प्रमुख लोग उपस्थित थे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।








































