नौतनवा: बचपन ए प्ले स्कूल में “ग्रैंड पेरेंट्स डे” (दादा दादी) दिवस धूमधाम से मनाया गया
नौतनवा: बचपन ए प्ले स्कूल में “ग्रैंड पेरेंट्स डे” (दादा दादी) दिवस धूमधाम से मनाया गया
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा। बचपन ए प्ले स्कूल में बच्चों ने “ग्रैंड पेरेंट्स डे” दादा दादी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को जीवन में बड़ों के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों को समझाया गया कि दादा-दादी और नाना-नानी हमारे जीवन में संरक्षण और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं।
बच्चों ने इस खास दिन पर अपने ग्रैंड पेरेंट्स के लिए ‘थैंक यू बैंड’ बनाया और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। दादा दादी दिवस पर बच्चों ने अपनी दाई मां को उपहार देकर धन्यवाद ज्ञापित किया और उनसे दादी और नानी जैसा रिश्ता बनाया। यह दृश्य सबको भावविभोर कर गया। सभी ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को रिश्तों का महत्व समझाते हुए बताया कि हमारे बड़े परिवार रूपी वृक्ष की जड़ के समान हैं, जिनके बिना हमारा अस्तित्व संभव नहीं है। हमें सदा उनका आदर और सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को शिक्षा और संस्कार दोनों मिलते हैं।
कार्यक्रम में बच्चों आशुतोष और शिवांगी ने दादा-दादी का गेट अप लेकर एक सुंदर और मनमोहक गीत प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया और सभी ने जमकर तालियां बजाई ।
महाराजगंज- उत्तरप्रदेश।





