नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी का ढोल नगाड़े के साथ आज होगा भव्य स्वागत

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी का ढोल नगाड़े के साथ आज होगा भव्य स्वागत
अग्निशमन केंद्र और आधार सेंटर की स्थापना से नगर में हर्ष
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी का आज नौतनवा के सम्मानित व्यापारी, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और अध्यक्ष नौतनवा, बृजेश मणि त्रिपाठी द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनके आगमन पर जनता में उत्साह और उल्लास का माहौल है।
इस कार्यक्रम का आयोजन नगर के जिला परिषद डाक बंगले पर किया जाएगा, जहां स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। इस स्वागत समारोह का मुख्य उद्देश्य विधायक त्रिपाठी के प्रयासों के प्रति आभार प्रकट करना है। उनके अथक प्रयासों से मुडिला ग्राम सभा में अग्निशमन केंद्र की स्थापना और नौतनवा कस्बे में आधार सेंटर का स्थापना हो सका है।
इन योजनाओं से नौतनवा के नागरिकों में काफी खुशी और उत्साह है।
विधायक त्रिपाठी आज दोपहर 3 बजे नौतनवा पहुंचेंगे, जहां उनके सम्मान में यह विशेष आयोजन किया जाएगा। नगरवासी इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्सुक हैं और बड़ी संख्या में लोगो के उपस्थित होने की उम्मीद है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे