समाजवादी पार्टी का नौतनवा में पैदल मार्च, प्रदर्शन,सौपा ज्ञापन

समाजवादी पार्टी का नौतनवा में पैदल मार्च, प्रदर्शन,सौपा ज्ञापन

https://www.facebook.com/share/v/eXgNtZHnfberBpgm/?mibextid=qi2Omg

समाजवादी पार्टी का नौतनवा में पैदल मार्च, प्रदर्शन,सौपा ज्ञापनसमाजवादी पार्टी का नौतनवा में पैदल मार्च, प्रदर्शन,सौपा ज्ञापन
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
सरकार की दमनकारी नीतियों, बिगड़ती कानून व्यवस्था और स्थानीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को गांधी चौक से पैदल मार्च किया। नारेबाजी के साथ शुरू हुआ यह मार्च खंनुवा चौराहे से होते हुए नौतनवा तहसील परिसर तक पहुंचा, जहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम नौतनवा को सौंपा।
इस विरोध मार्च में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव, समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव, सपा के जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे, अमित यादव, रामाशीष यादव, रंजीत यादव, तहसील महासचिव सफीक खान, विजय बहादुर गौतम, विजय यादव, शाहिद सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल थे।
सपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की और भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, नगर पंचायत सोनौली में व्यापक भ्रस्टाचार बडें स्तर पर फैला हुआ है। जिसकी जांच आवश्यक र्द। समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल से इन समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। सपा कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं सुना, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे