गाँधी जयंती पर बचपन ए प्ले स्कूल में बच्चों ने किया महापुरुषों का स्मरण
गाँधी जयंती पर बचपन ए प्ले स्कूल में बच्चों ने किया महापुरुषों का स्मरण


आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
बचपन ए प्ले स्कूल में आज गाँधी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने महात्मा गाँधी का गेटअप लिया, जिसमें हर नन्हें गांधी में बापू की छवि झलक रही थी। बच्चों को बताया गया कि 2 अक्टूबर को भारत के दो महान स्वतंत्रता सेनानियों महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन होता है। इस मौके पर बच्चों को उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं, जिससे बच्चों ने प्रेरणा ली और उनके आदर्शों का अनुसरण करने की प्रतिज्ञा की।
स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने कहा, “2 अक्टूबर को हम राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं। महात्मा गाँधी हमारे राष्ट्रपिता थे, जबकि लाल बहादुर शास्त्री जी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। हमें उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि हमें सदा सत्य और अहिंसा की राह पर चलना चाहिए और अपने हर कार्य को पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ करना चाहिए। इस तरह के आयोजन बच्चों को देश और देशभक्ति के मूल्यों से जोड़ने का एक उत्तम तरीका है।”
इस अवसर पर कई बच्चों ने महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के रूप में प्रस्तुतियाँ दीं। गाँधी बने बच्चों में सूर्यांश, कनिष्क, शुभ, अयांश, हुजैफ, सामर्थ, अदिति आदि थे, जबकि हमज़ा ने लाल बहादुर शास्त्री के रूप में मंच की शोभा बढ़ाई।
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।





