महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज,चेयरमैन नौतनवां ने दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज,चेयरमैन नौतनवां ने दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज,चेयरमैन नौतनवां ने दी श्रद्धांजलि किया ध्वजारोहण और माल्यार्पण।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज,चेयरमैन नौतनवां ने दी श्रद्धांजलि
अध्यक्ष नौतनवा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज,चेयरमैन नौतनवां ने दी श्रद्धांजलि
अधिशासी अधिकारी नौतनवा राहुल यादव श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज,चेयरमैन नौतनवां ने दी श्रद्धांजलि
गांधी चौक पर माल्यार्पण के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
दो अक्टूबर आज बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके साथ ही पालिका अध्यक्ष ने नौतनवां स्थित गांधी चौक पर विशेष सफाई अभियान चलाया और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए कहा, “महात्मा गांधी ने न केवल भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाई, बल्कि समाज में अहिंसा, सत्य और लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिलाने के लिए भी संघर्ष किया। यह दिन हमें उनके विचारों और योगदानों को याद करने का अवसर देता है।”
इस कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी राहुल यादव, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, राहुल दूबे, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, संजय मौर्या, अमित यादव, संजय पाठक, अशोक रौनियार, दुर्गेश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे