गांधी जी ने भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता के लिए निभाई महत्वपूर्ण भूमिका– हबीब खान
गांधी जी ने भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता के लिए निभाई महत्वपूर्ण भूमिका– हबीब खान

सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में महात्मा गांधी और शास्त्री जी की धूमधाम से मनाई गई जयंती।
आई एन न्यूज, सोनौली डेस्क: महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आदर्श नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष हबीब खान द्वारा ध्वजारोहण से हुई, जिसमें उन्होंने अपने सभासदों के साथ हिस्सा लिया। अपने संबोधन में हबीब खान ने महात्मा गांधी को अहिंसा का पुजारी और राष्ट्रपिता बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को एकजुट किया। गांधी जी ने ताउम्र देश की सेवा की और कभी किसी राजनीतिक पद को स्वीकार नहीं किया।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए सभा में कहा गया कि उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी हार दी। साथ ही, शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देश की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करता है।
इस कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी, कर्मचारीगण सहित सभी सभासदगण उपस्थित थे, जिन्होंने देश की इन महान विभूतियों को नमन किया।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





