मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज को दी 940 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज को दी 940 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज को दी 940 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज को दी 940 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज को दी 940 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

(गुड्डू जायसवाल विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश)

आई एन न्यूज, महाराजगंज डेस्क:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महाराजगंज के चौक पहुंचे और 940 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देकर वहां के निवासियों को दीपावली की सौगात दी। उन्होंने मंच पर पहुँचते ही भारत माता की जय के नारे लगाए और बताया कि इन परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए महाराजगंज जनपद में आने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौक समेत पूरे महाराजगंज क्षेत्र को 940 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार मिला है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और विकास कार्यों में सहभागी बनने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज को दी 940 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित महंत दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया और योगीराज गंभीर नाथ की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके पश्चात नगर पंचायत कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौक के विकास में 940 करोड़ की यह राशि सोने पर सुहागा है, जो क्षेत्र के हर वर्ग को लाभान्वित करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज को दी 940 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगातइस कार्यक्रम में महाराजगंज जनपद के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, और महाराजगंज जिला अध्यक्ष संजय पांडे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन की कामना की।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे