नगर विकास/ऊर्जा मंत्री से मिले नौतनवा विधायक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
नगर विकास/ऊर्जा मंत्री से मिले नौतनवा विधायक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
आई एन न्यूज, महराजगंज डेस्क:
नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और जनता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत और नौतनवा नगर पालिका में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था सुधार, और जल आपूर्ति परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
विधायक ने मंत्री अरविंद शर्मा को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने नौतनवा और सोनौली में अधूरी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने और नई योजनाओं को लागू करने में तेज़ी लाने का अनुरोध किया।
इस चर्चा के बाद विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के हर कोने में विकास पहुंचाने के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































