अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनौली ने की नवीन इकाई का पुनर्गठन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनौली ने की नवीन इकाई का पुनर्गठन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनौली ने की नवीन इकाई का पुनर्गठन
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नेपाल भारत सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सोनौली नगर इकाई का पुनर्गठन एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिले के प्रमुख पदाधिकारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में जिला संगठन मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव और जिला संयोजक शिवम नाथ शर्मा ने शिरकत की। तहसील प्रमुख सनी गुप्ता ने नवीन इकाई के दायित्वधारियों के नामों की घोषणा की और उन्हें उनके कर्तव्यों से अवगत कराया।
नवीन दायित्वधारियों के नाम इस प्रकार हैं:
नगर मंत्री: सूरज यादव
नगर सह मंत्री: अविष्कार अग्रहरि, अंकिता अग्रहरि एसएफडी संयोजक: आशुतोष अग्रहरि एसएफडी सह संयोजक: अश्वनी जायसवाल, सलोनी गौतम, निकिता जायसवाल, सनोबर खातून
एसएफएस संयोजक: आस्था मद्धेशिया एसएफएस सह संयोजक: आदित्य केसरी, शालिनी मद्धेशिया राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख: माही शाह आरकेएम सह संयोजक: अन्नू गुप्ता खेलो भारत संयोजक: नीरज अग्रहरि खेलो भारत सह संयोजक: पूजा भारती
कार्यकारिणी सदस्य: अंकित मद्धेशिया।
संगोष्ठी के दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारे और संकल्प के साथ हुआ। इस आयोजन ने युवाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की गयी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे