नौतनवा: प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी गोवर्धन दास आसवानी की श्रद्धांजलि सभा आज

नौतनवा: प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी गोवर्धन दास आसवानी की श्रद्धांजलि सभा आज

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

 

नौतनवा: प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी गोवर्धन दास आसवानी की श्रद्धांजलि सभा आज

आई.एन न्यूज़, नौतनवा डेस्क: नौतनवा नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति, भट्ठा व्यवसायी एवं समाजसेवी गोवर्धन दास आसवानी बीते 2 फरवरी को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु के चरणों में लीन हो गए।
स्वर्गीय गोवर्धन दास आसवानी जी की आत्मा की शांति के लिए आज मंगलवार, 4 फरवरी को नौतनवा के गांधी चौक के पास लकी लान में शाम 4:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, व्यापारीगण, समाजसेवी एवं उनके शुभचिंतक श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत रसम पगड़ी कार्यक्रम भी संपन्न होगा।

स्व. गोवर्धन दास आसवानी के परिवार के सदस्यों बलराम आसवानी, दामोदर आसवानी, सुनील आसवानी, उमेश आसवानी एवं समस्त आसवानी परिवार ने नगरवासियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से अपील की है कि वे इस श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी थे गोवर्धन दास आसवानी
स्वर्गीय गोवर्धन दास आसवानी लगभग 78 वर्ष के थे और बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे न केवल एक सफल व्यवसायी थे बल्कि समाजसेवा और परोपकार के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाते थे। नगर के विकास एवं सामाजिक कार्यों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनकी समाजसेवा के कारण नगर में उनकी विशिष्ट पहचान थी।
उनके निधन से नगर के व्यापारी वर्ग, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से नगरवासी उनकी स्मृतियों को नमन करेंगे और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।
महाराजगंज – उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे