नौतनवा: प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी गोवर्धन दास आसवानी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

नौतनवा: प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी गोवर्धन दास आसवानी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

नौतनवा: प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी गोवर्धन दास आसवानी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

नौतनवा: प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी गोवर्धन दास आसवानी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोगनौतनवा: प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी गोवर्धन दास आसवानी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोगआई.एन न्यूज़, नौतनवा डेस्क: नौतनवा नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति, भट्ठा व्यवसायी एवं समाजसेवी गोवर्धन दास आसवानी बीते 2 फरवरी को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु के चरणों में लीन हो गए।

स्वर्गीय गोवर्धन दास आसवानी जी की आत्मा की शांति के लिए 4 फरवरी, मंगलवार को नौतनवा के गांधी चौक के पास लक्खी लान में शाम 4:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित नागरिक, व्यापारीगण, समाजसेवी एवं शुभचिंतक सहित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के राजनेता व्यापारी उपस्थित रहे और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत रसम पगड़ी कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्व. गोवर्धन दास आसवानी
स्व. गोवर्धन दास आसवानी लगभग 78 वर्ष के थे और बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे न केवल एक सफल व्यवसायी थे बल्कि समाजसेवा और परोपकार के कार्यों में भी उनकी अग्रणी भूमिका रही। नगर के विकास एवं सामाजिक कार्यों में उनका योगदान उल्लेखनीय था, जिसके चलते समाज में उनकी विशिष्ट पहचान थी।

नगरवासियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में बलराम आसवानी, दामोदर आसवानी, सुनील आसवानी, उमेश आसवानी सहित समस्त आसवानी परिवार ने नगरवासियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया। इस दौरान नगर के राजनीतिक नेता, पत्रकार, गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं समाजसेवी भी शामिल हुए और भजन-कीर्तन के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उनके निधन से नगर में शोक की लहर
गोवर्धन दास आसवानी के निधन से नगर के व्यापारी वर्ग, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनकी स्मृतियों को नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
महाराजगंज – उत्तर प्रदेश;

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे