कुंभ स्नान पर अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यक्ति सोनौली में गिरफ्तार

कुंभ स्नान पर अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यक्ति सोनौली में गिरफ्तार

कुंभ स्नान पर अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यक्ति सोनौली में गिरफ्तार

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: कुंभ स्नान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और वीडियो साझा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला उस समय चर्चा में आया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें आरोपी युवक कुंभ स्नान को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करता नजर आ रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनौली थाना क्षेत्र के अल्पसंख्यक समाज के स्थानीय नेता पप्पू खान ने अपने फेसबुक पेज पर इस वीडियो को साझा किया, जिसके बाद यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि वायरल वीडियो की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को लाइक या शेयर करने से बचें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जा सकती है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे