सदन में गूंजा विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी का प्रस्ताव और धन्यवाद भाषण

सदन में गूंजा विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी का प्रस्ताव और धन्यवाद भाषण

सदन में गूंजा विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी का प्रस्ताव और धन्यवाद भाषण
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सदन में अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रस्तुत किया। विधायक ने बेबाकी से नौतनवा विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की, जिससे सदन के साथ-साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में उनकी चर्चा जोरों पर है।
अपने संबोधन में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नौतनवा क्षेत्र में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सेमरहवा में रोहिन नदी पर पुल निर्माण, भगवानपुर में झलुवा घाट पर लघु सेतु और लक्ष्मीपुर कस्बे के चौड़ीकरण कार्यों को सदन में प्रस्तुत करते हुए सरकार से इन परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की।
विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
ऋषि त्रिपाठी के इस बेबाक और प्रभावशाली भाषण को लेकर विधानसभा क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। जनता को विश्वास है कि विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां स्थापित होंगी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे