रमजान की रौनक: सोनौली से नेपाल तक उत्साह, रविवार से पहला रोजा

रमजान की रौनक: सोनौली से नेपाल तक उत्साह, रविवार से पहला रोजा

रमजान की रौनक: सोनौली से नेपाल तक उत्साह, रविवार से पहला रोजा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: मुस्लिम समाज के पवित्र माह-ए-रमजान की तैयारियों को लेकर भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है, और मस्जिदों में सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य तेज हो गया है। शुक्रवार को रमजान का चांद नजर नहीं आया, जिससे अब पहला रोजा रविवार, 2 मार्च से रखा जाएगा।
रमजान के आगमन के साथ ही बाजारों में खजूर, सेंवई और अन्य मिष्ठानों की मांग बढ़ गई है। घरों से लेकर बाजारों तक रमजान का खास असर दिख रहा है। इस दौरान विशेष रूप से जरूरतमंदों की मदद करने और दान-पुण्य की परंपरा को निभाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
सोनौली के मौलाना असगर साहब का कहना है कि रोजा इबादत का एक तरीका है, जिसे लोग अल्लाह की खुशी और रहमत पाने के लिए रखते हैं। इस दौरान लोग नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और जरूरतमंदों की सहायता भी करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चांद नहीं दिखा, इसलिए अब पहला रोजा रविवार को रखा जाएगा।
सीमावर्ती क्षेत्रों सहित नेपाल में भी रमजान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मस्जिदों में तैयारियां जोरों पर हैं, और रोजेदारों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जैसे-जैसे रमजान का पाक महीना आगे बढ़ेगा, इबादत, दान और सेवाभाव की भावना और मजबूत होती जाएगी।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे