नौतनवा में रंगों की धूम, गुलाल से सराबोर हुआ गाँव से लेकर शहर
नौतनवा में रंगों की धूम, गुलाल से सराबोर हुआ गाँव से लेकर शहर
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
विधानसभा क्षेत्र नौतनवां में होली की उमंग एक दिन पहले ही शुरू हो गई। विधायक ऋषि त्रिपाठी गुरुवार देर शाम तक अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर होली खेलते नजर आए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी और सौहार्दपूर्ण माहौल में रंगों का उत्सव मनाया।
होली के दिन नौतनवा नगर में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ नगर में भ्रमण कर लोगों को होली की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान नगरवासियों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर रंगों के त्योहार का आनंद लिया। वहीं, नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने अपने गाँव में जबरदस्त ढंग से होली खेली। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी रंग-गुलाल उड़ाकर इस पर्व का आनंद लिया।
छपवा ग्राम सभा में भी होली की धूम देखने लायक थी। रंगों का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। ग्राम प्रधान संजय मद्धेशिया ने ग्रामवासियों सहित ब्लॉक प्रमुख संग जमकर होली खेली। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग झूमते रहे और चारों ओर हर्षोल्लास का माहौल बना रहा।
गाँव से लेकर नगर तक होली का उल्लास छाया रहा। सभी समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ इस पर्व को मनाया, जिससे समूचा क्षेत्र गुलाल और रंगों में सराबोर हो गया।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





