होली मिलन समारोह में झूमेंगे लोग, लोकगीत और बिरहा से गूंजेगा नौतनवा
होली मिलन समारोह में झूमेंगे लोग, लोकगीत और बिरहा से गूंजेगा नौतनवा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा 16 मार्च। आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह आज रविवार शाम 5:00 बजे से गांधी चौक के निकट एक मैरेज हॉल में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस रंगारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी होंगे।
कार्यक्रम को और भी शानदार बनाने के लिए लोकगीत और बिरहा के प्रसिद्ध गायक-गायिकाएं अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे माहौल संगीतमय और उत्साहपूर्ण बनेगा। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नौतनवा नगर के सभी सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों, पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों को इस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि होली का पर्व भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है, और यह समारोह सभी को एकजुट करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को भव्य बनाएं और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दें।
इस होली मिलन समारोह में संगीत, रंग और उमंग का संगम होगा, जहां लोग गुलाल और फूलों की होली खेलते हुए पर्व का आनंद उठाएंगे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





