बृजमनगंज : एकल विद्यालय फाउंडेशन आफ इंडिया का होली मिलन समारोह सम्पन्न

बृजमनगंज : एकल विद्यालय फाउंडेशन आफ इंडिया का होली मिलन समारोह सम्पन्न

बृजमनगंज : एकल विद्यालय फाउंडेशन आफ इंडिया का होली मिलन समारोह सम्पन्न

आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क :

रविवार को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपालपुर के सचिवालय परिसर में स्थित मंदिर पर एकल विद्यालय फाउंडेशन आफ इंडिया का बृजमनगंज ब्लाक स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एकल विद्यालय बृजमनगंज ब्लाक के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

बता दें कि एकल विद्यालय फाउंडेशन आफ इंडिया एक संस्था है, जो गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान करती है। इस संस्था से जुड़े सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं बिना वेतन के गरीब बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करते हैं, जिसे समाज सेवा की एक मिसाल माना जा सकता है।

इस मौके पर आचार्य शैलेश कुमार, प्रेमलता, मुन्नी, रंजीता समेत तमाम शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने होली के अवसर पर आपस में गुलाल और खुशियां साझा की और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस आयोजन से यह संदेश भी दिया गया कि शिक्षा समाज की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और एकल विद्यालय जैसी संस्थाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
(महराजगंज, उत्तर प्रदेश)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे