नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण, जनता से किया गया एक-एक वादा पूरा करूंगा– बृजेश मणि त्रिपाठी
नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण, जनता से किया गया एक-एक वादा पूरा करूंगा– बृजेश मणि त्रिपाठी
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क : नौतनवा कस्बे के भुंडी मोहल्ले में इन दिनों तेजी से चल रहे जल निकासी नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करने शाम को नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश कुमार त्रिपाठी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बन रहे नाले की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति को परखा, साथ ही निर्माण में आ रही कुछ तकनीकी व सामाजिक अड़चनों को भी मौके पर मौजूद वार्डवासियों के सहयोग से सुलझाया।
अध्यक्ष त्रिपाठी ने भुड़ी मोहल्ले के लोगों को बुलाकर बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि इस नाले के बन जाने से वर्षों पुरानी जल निकासी की समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह वही मार्ग है जो नई आबादी और नेपाल को नौतनवा कस्बे से जोड़ता है, जो हर वर्ष बरसात के मौसम में जलभराव के कारण बंद हो जाता था। सड़कें तो बनी थीं लेकिन नाला न होने से लोगों को भारी परेशानी होती थी।
स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि जो कार्य पिछले 15 वर्षों में नहीं हो सका, वह अब अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के 2 वर्षों के कार्यकाल में संभव होता दिख रहा है। यह उनके दृढ़ निश्चय और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
बता दें कि नगरपालिका चुनाव के दौरान अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने इस वार्ड का दौरा करते हुए जनता से वादा किया था कि यदि उन्हें जनसमर्थन मिला तो वे नाले का निर्माण कराएंगे। अपने वादों को निभाने के संकल्प के साथ वे आज युद्धस्तर पर कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने कहा, “यह कार्य तेजी से चल रहा है और जनता स्वयं देख रही है कि वादे धरातल पर उतर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी मोहल्ला विकास से वंचित न रहे।” हमारे इस विकास के कार्य में विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी का पूरा सहयोग है।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से सभासद राजू अग्रहरि, झुल्लू कुरैशी, अनिल मद्धेशिया, लल्लू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





