जायसवाल समाज के नए अध्यक्ष का विधायक ने किया जोरदार स्वागत, सम्मान से गदगद हुआ पूरा समाज

जायसवाल समाज के नए अध्यक्ष का विधायक ने किया जोरदार स्वागत, सम्मान से गदगद हुआ पूरा समाज
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा जायसवाल सभा अतिथि भवन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल का आज नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने नौतनवा स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रदीप सिंह भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष उमा जायसवाल एवं कृष्ण मुरारी जायसवाल, जायसवाल समाज के संरक्षक नंदलाल जायसवाल, विंध्याचल जायसवाल महामंत्री रिंकू जायसवाल, विनय जायसवाल, जग्गू जायसवाल, ऋषि जायसवाल, विमल जायसवाल, सूरज जायसवाल, अमित जायसवाल सहित जायसवाल समाज के तमाम लोगों को भी विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पटका पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया।
इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल ने विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान के लिए विधायक का यह स्नेह हमेशा याद रहेगा। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *