सोनौली में भंडारे में पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी, आयोजक को दी बधाई

सोनौली में भंडारे में पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी, आयोजक को दी बधाई
आई एन न्यूज़, सोनौली डेस्क:
सोनौली स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित भगवती जागरण एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी स्वंय पहुंचे।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जागरण में पहुंचकर मां भगवती का दर्शन किया और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने कार्यक्रम के आयोजक प्रताप मद्धेशिया को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
कार्यक्रम में भगवती जागरण की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर आयोजक प्रताप मद्धेशिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि दीपक बाबा, रवि वर्मा, संजीव जायसवाल, गुरु मद्धेशिया, मनोज जायसवाल, रुपेश अग्रवाल, प्रेम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इस मौके पर क्या बोले विधायक – देखें वीडियो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *