नौतनवा: बचपन स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर, गूंजा वाहे गुरु-वाहे गुरु का जाप

नौतनवा: बचपन स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर, गूंजा वाहे गुरु-वाहे गुरु का जाप
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क,:
नौतनवा के बचपन स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को स्कूल परिसर में गुरुनानक जयंती का पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर बच्चों को सिख धर्म और गुरुनानक देव जी के बारे में विस्तार से बताया गया।
बच्चों को गुरुनानक देव जी की फोटो दिखाई गई और पटका, निशान, खंडा आदि के बारे में परिचित कराया गया। बच्चों को गुरुनानक देव जी की सीख को आचरण में लेने के लिए प्रेरित किया गया।
स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को समझाया कि हर धर्म हमें एक ही सीख देता है कि ईश्वर एक है, हमें सदा सच बोलना चाहिए, एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए और मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।
बच्चों ने इस सीख को आचरण में लेते हुए आस-पास सभी की मदद की और अपना लंच भी शेयर किया। बच्चों ने वाहे गुरु-वाहे गुरु का जाप किया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर एक ही स्वर में गूंज उठा।
इस अवसर पर डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चे सभी धर्मों से परिचित होते हैं और सभी का आदर व सम्मान सीखते हैं।
कार्यक्रम में अधविक, सामर्थ, इश्लीन, मृदुल, सृष्टि, अबूबाकर, अक्षित, रक्षित, अनाया, अनन्या, योगिता, भाविका, तृषा, रूद्र आदि बच्चे तथा टीचर्स मोनिका, तेजस्वी, वैष्णवी, मनिता, अंजली, ईशा, प्रीती, इशिता, रिंकल, अंशिका और श्रद्धा मौजूद रहीं।

महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *