सोनौली में धूमधाम से मनी मुलायम सिंह यादव की जयंती

सोनौली में धूमधाम से मनी मुलायम सिंह यादव की जयंती
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को आदर्श नगर पंचायत सोनौली स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय बैजू यादव के आवास पर धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के युवा नेता और सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी बैजू यादव तथा नौतनवा विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके विचारों और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीब, किसान, नौजवान और वंचितों की आवाज उठाई। वे धरतीपुत्र के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि नेताजी के बताए हुए समाजवाद के रास्ते पर चलकर ही समाजवादी पार्टी आगे बढ़ेगी।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि नेताजी के आदर्शों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा और पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से
नौतनवा विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय कन्नौजिया, सभासद राम अचल, दिनेश, गंगा प्रजापति, दिनेश यादव, आकाश नायक, बिष्णु गौड़, ओकेंद्र पासवान, गुलहसन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *